जानें कहा: पुलिस ने प्रेमी युगल को कराई शादी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बुधवार की देर शाम शेखोपुरसराय थाना में एक प्रेमी जोड़े की शादी थाना परिसर में बने शिव मंदिर में धूमधाम के साथ हुई। इस दौरान दोनों पक्ष के परिजन सहित थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक प्रेमी युगल का दो साल से लव अफेयर चल रहा था। शादी के बाद देर रात प्रेमिका को पत्नी के रूप में स्वीकार कर पति पांची गांव स्थित अपने घर ले गया। वहीं, इस शादी को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। इस शादी की चर्चा इलाके में जगह-जगह हो रही है। दरअसल दोनों के बीच मिस्ड कॉल से शुरू हुई बात प्यार में बदल गई। जिसके बाद प्रेमी पांची गांव निवासी सुखनंदन प्रसाद के 24 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार और प्रेमिका नालंदा के कतरीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर चक गांव निवासी भूषण महतो की पुत्री प्रीती कुमारी उर्फ़ रचना दोनों छुप-छुपकर मिलने लगे। बाद में ज़ब प्रेमिका के परिवार वालों ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो लड़के के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की ने कतरीसराय थाने में जाकर शिकायत की। शिकायत करने के बाद जब मामला तुल पकड़ने लगा तो घटना शेखोपुरसराय थाने तक पहुंच गई। स्थानीय पुलिस की पहल पर मनीष कुमार के साथ परिवार वालों को बुलाया गया। मुकदमे में फंसने का आभास होने के बाद लड़का के परिवार वाले उक्त लड़की के साथ मनीष कुमार की शादी करने पर राजी हो गए। दोनों पक्ष द्वारा शादी करने पर राजी होने के बाद थाना परिसर में अवस्थित शिव मंदिर के समक्ष पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी और प्रेमिका का पंडित को बुलाकर विधि विधान के साथ शादी कराई गई। इस संबंध में शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग राजी खुशी से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही थाना में मौजूद पुलिस कर्मियों ने नव दम्पति को शादी की शुभकामनाएं देकर विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *