शेखपुरा: महिला सशक्तिकरण को लेकर उषा पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलेभर में शैक्षणिक संस्थाओं व सामाजिक संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, शहर के दल्लु चौक स्थित उषा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण को लेकर नुक्कड़ नाटक किया। मौके पर पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने विद्यालय की प्रिंसिपल कुमारी शुभ्रा और शिक्षिका मीनाक्षी कुमारी, ज्योति कुमारी, सोनाली कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, सपना सागर, नायला तनवीर को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय के निदेशक राहुल कुमार, वाइस प्रिंसिपल सरोज कुमार, कुणाल कुमार सहित छात्राएं सोनाली, सौम्या, अनोखी, प्रियंका, स्तुति, इंसाह अली, जस्मीन, लवानिया, परिधि, प्राची, रितिका, रश्मि, नादिरा अली समेत सैकड़ो छात्र व छात्राएं मौजूद थे।


भाषण प्रतियोगिता में नारी मन के भाव को किया प्रकट

मौके पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं द्वारा नारी मन के भावों को प्रकट किया गया। इसके साथ ही छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नारी के संपूर्ण व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उसे सृष्टि के आधार रूप में प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रिंसिपल कुमारी शुभ्रा ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मूल उद्देश्य महिलाओं के लिए लैंगिक समानता की आवाज आवाज है। उन्होंने महिला दिवस मनाए जाने की प्राचीन परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि कोई मनुष्य अपनी माता, बहन या पत्नी का सत्कार करता हैं तो वह अवश्य ही दूसरों की माता, बहनों, का भी सत्कार करेगा। मां ही अपने बच्चे को संस्कार देती है। वहीं विद्यालय के निदेशक राहुल कुमार ने बताया कि महिला सशक्तिकरण थीम पर बने पेंटिंग और छात्राओं द्वारा दिए गए भाषण ने हर किसी का मन मोह लिया। उन्होंने नारी शक्ति के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि आज की नारी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं और नारी सशक्त होकर सभी चुनौतियों में खरा उतर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *