शेखपुरा: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मेहंदी प्रतियोगिता, रैली का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्वीप गतिविधियां के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान को और व्यापक बनाते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को  स्वास्थ्य विभाग के द्वारा घाटकुसुम्भा प्रखंड में प्रखंड चिकित्सक पदाधिकारी, मेडिकल स्टाफ एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वयं मतदान करने एवं दूसरो को भी मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आशा  कार्यकर्ताओं द्वारा घर- घर जाकर 19 अप्रैल को अनिवार्य रूप से सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार के प्रयोग करने की अपील भी की गई। वही जीविका दीदियों द्वारा अरियरी प्रखंड के डीहा पंचायत में मतदाता जागरूकता हेतु मेहंदी प्रतियोगिता, रैली का आयोजन आदि की गई। शेखोपुरसराय प्रखंड के वेलाव पंचायत में निष्पक्ष एवं भयमुक्त होकर स्वयं मतदान करने एवं दूसरो को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। बुनियाद केंद्र ,शेखपुरा के द्वारा  बुजुर्ग एवं दिव्यांग  मतदाताओं के मध्य मतदान करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्हें मतदान के दिन मिलने वाली सुविधाएं जैसे की व्हीलचेयर, वॉलंटियर, पोस्टल बैलेट आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *