बिहार के लोगों को बहुत ही जल्द भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है, जो की बिहार में भी मानसून इस बार जल्द ही आने वाली है। मानसून के आते ही लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी। तो चलिए जानते है कब आएगा मानसून?
आपको बता दें कि बिहार में इस बार मानसून 13 से 18 जून पूर्णिया के रास्ते बिहार में आने वाली है। बताया जा रहा है कि बिहार में इस बार सामान्य से अधिक बारिश होगी। मानसून देश में सबसे पहले 01 जून को केरल में आने वाली है। बिहार में इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि जून से सितंबर चार माह के दौरान सामान्य से 106 फीसद बारिश की संभावना हैं। मानसून के दौरान सामान्य बारिश 87 सेंटीमीटर है। बिहार में इस साल 92 सेंटीमीटर बारिश की संभावना है।
Post Views: 1,288