BREKING NEWS- इस वजह से ससुर ने बहू की हत्या, खुद किया सुसाइड 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पहले चाकू से गोदकर बहू की हत्या करने के बाद ससुर अशोक सिंह ने लखीसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जहर खाकर अपनी जान दे दी है। मृतक अशोक सिंह के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी बहू की हत्या करने की बात कबूली है। मृतक अशोक सिंह ने अपने सुसाइड नोट में बताया कि उसकी बहू उसे 15 दिनों से खाने में जली हुई रोटी और सब्जी देती थी, इसलिए दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पूरा मामला गुरुवार रात 1 बजे बरबीघा थाना क्षेत्र के माउर गांव की है।

मृतक अशोक सिंह ने यह लिखा सुसाइड नोट में 
“मैं अशोक कुमार अपने होश और हवास में आत्महत्या कर रहा हुं। मेरा अपनी बहू सिंधू कुमारी से पिछले 15 दिन से खाना को लेकर विवाद चल रहा था । वह कभी जली हुई रोटी देती थी तो कभी जली हुई सब्जी इसी को लेकर मैंने उसे चाकू मार दिया था। घटना के बाद उसे बचाने के लिए मै उसे अस्पताल भी ले गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। अब अपनी गलती को मानते हुए मैं सुसाइड कर रहा हूं।  
शुक्रवार को दोपहर पुलिस ने किया था शव को बरामद 
बता दें कि शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने अशोक सिंह की बहू सिंधु कुमारी(30) का शव उसके घर से बरामद किया था। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हत्या के बाद मृतका के भाई ने उसके ससुर पर हत्या करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से वो फरार चल रहे थे। मृतका सिंधु कुमारी के पति मुंबई में गार्ड का नौकरी करता था। घर पर सिंधु कुमारी और उसके ससुर और दो छोटी-छोटी बेटी ही रहते थे। मृतका के भाई ने नवादा जिले के रूपो थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमचक गांव निवासी भीम सिंह ने हत्या की प्राथमिकी में ससुर अशोक सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *