Cleaning Tips: फ्रीजर में बर्फ की मोटी परत से हो सकते है, हादसे, बचने के लिए ट्राई करें ये ट्रिक 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

फ्रीजर में बर्फ जमने के कारण भी फ्रिज में बलास्ट हो सकता है। हम सबके ही घरों में फ्रिज में नमी की वजह से भी जरूरत से ज्यादा बर्फ जम जाती है। ऐसे में हमें समझ नहीं आता कि कैसे इस जमी हुई बर्फ को हटाएं।

फ्रीजर में बदबू भी आने लगती है। वैसे तो ऐसा अक्सर पुराने फ्रिज में होता है। लेकिन कई बार लापरवाही के वजह से यह समस्या नए फ्रिज में भी होने लगती है। अगर आप भी अपने घर की फ्रिज में इस समस्या से परेशान हैं तो बिल्कुल फिक्र न करें। हम आपको आज एक आसान सा हैक बताएंगे जिससे फ्रीजर में कोई बर्तन चिपकेगा और ना ही बर्फ के पहाड़ बनेंगे। तो चलिए यहां आपको बताते हैं क्या है वह आसान तरीका जिससे चुटकियों में इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं….

 

फ्रिज में जमी हुई बर्फ कैसे निकालें (How To Remove Frozen Ice From Freezer)
सबसे पहले एक आलू लें और उसे दो हिस्सों में काट लें।
अब फ्रीजर में जितनी भी बर्फ जमा हो उसे पहले पिघला लीजिए और फ्रीजर को पूरी तरह से साफ कर दें।
अब घर में रखे आलू के टुकड़ों को लें और पूरे फ्रीजर में अच्छी तरीके से रब करें।
फ्रीजर का कोई भी कोना छूटना नहीं चाहिए।
यह छोटा सा ट्रिक आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
इससे आपके फ्रीजर में बर्फ के पहाड़ बिल्कुल भी नहीं बनेंगे।
अब आप इसमें जो भी समान रखना चाहें आसानी से रख सकते हैं. ये आसानी से छूट जाएगा।

नोट: यहां पर केवल सामान्य जानकारी प्रदान की गई है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *