सीएम का मास्टर स्ट्रोक: मुखिया को 5 व उपमुखिया को मिलेंगे ढाई हजार, 2.35 लाख से ज्यादा पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा फायदा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने मास्टर स्ट्रोक मारा है।राज्य सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय में इजाफा किया है। मुखिया का मानदेय दोगुना कर 5 हजार रुपए, जबकि उप मुखिया को ढाई हजार रुपए कर दिए है। यह फैसला बिहार कैबिनेट में लिया गया है। सरकार के इस फैसले से दो लाख 35 हजार 148 पंचायत प्रतिनिधियों को फायदा होगा। वहीं वार्ड सदस्य और पंच के 1 लाख 268 निर्वाचित सदस्यों को फायदा होगा। कैबिनेट अपर मुख्य सचिव डॉ.एस सिद्धार्थ ने बताया है कि ग्राम मुखिया को अब 5 हजार रुपए प्रति माह मानदेय मिलेगा। पहले 2 हजार 500 रुपए मिलते थे। उप मुखिया का मानदेय 1 हजार 200 रुपए से बढ़ाकर 2 हजार 500 रुपए प्रतिमाह किया गया है। वार्ड सदस्य का मानदेय 500 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 800 रुपए प्रतिमाह, सरपंच का मानदेय 2 हजार 500 रुपए से बढ़ाकर 5 हजार रुपए प्रतिमाह, उप सरपंच का मानदेय 1 हजार 200 रुपए से बढ़ा कर 2 हजार 500 रुपए और पंच का मानदेय 500 रुपए से 800 रुपए किया गया है।

Leave a Comment