लोकसभा चुनाव: वोटिंग 7 फेज में, पहली वोटिंग 19 अप्रैल, आखिरी 1 जून को; नतीजे 4 जून को, आचार संहिता लागू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है। 543 सीटों के लिए यह सात फेज में होगा। 19 अप्रेल से 1 जून तक चलेगा। 4 जून को नतीजे आएंगे। वोटिंग से लेकर नतीजे तक इसमें 46 दिन लगेंगे। लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई है

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE

लोकसभा चुनाव के साथ ही 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव
4 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। सिक्किम 2 जून, 32 सीट, ओडिशा 24 जून, 107 सीट, अरुणाचल 60 असेंबली सीट, आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव एकसाथ कराए जाएंगे।
ये ऐतिहासिक मौका है: मुख्य चुनाव आयुक्त
उन्होंने कहा- एक बार फिर भारतीय मिलकर अपनी इच्छा जाहिर करेंगे। ये ऐतिहासिक मौका है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। देश के सभी हिस्से इसमें शामिल होते हैं। चुनाव का पर्व-देश का गर्व।
शिकायत, गड़बड़ी पर हमेशा नजर
हर जिले में कंट्रोल रूम है। टीवी, सोशल मीडिया, वेबकास्टिंग, 1950 और सी विजिल पर शिकायत की व्यवस्था की गई है। एक सीनियर अफसर हमेशा इन 5 चीजों पर नजर रखेगा। जहां शिकायत मिलेगी, सख्त कार्यवाही की जाएगी। हमने सभी अफसरों को निर्देश दिए हैं, हिंसा ना होने दें। नॉन बेलेबल वारंट को पुलिस एक्जिक्यूट कर रही है। इंटरनेशनल, इंटर स्टेट्स बॉर्डर पर कड़ी नजर रखी है। ड्रोन से चेकिंग की जा रही है।
हम हिंसा मुक्त चुनाव देना चाहते हैं
बापू ने कहा था- मैं हिंसा का विरोध करता हूं, क्योंकि उससे मिला समाधन कम वक्त के लिए होता है, नफरत हमेशा के लिए होती है।
जैसी समस्या वैसा समाधान
चुनाव के दौरान बीते 11 सालों में 3400 करोड़ रुपए के कैश मूवमेंट को रोका गया है। कुछ राज्यों में हिंसा ज्यादा है, कुछ में धनबल ज्यादा है, किसी में भौगोलिक समस्या है। जिस राज्य में जैसी समस्या है, हम उसे उसी तरह से ट्रीट कर रहे हैं। धन का गलत इस्तेमाल नहीं होने देंगे।
मुफ्त घोषणाएं 100 फीसदी रोकेंगे
सभी राज्यों में एजेंसियों के साथ मीटिंग की है, दिल्ली में भी तुरंत बैठक करने वाले हैं। जो मुफ्त घोषणाएं, कैश, शराब जैसी शिकायतें हैं, उन्हें 100 फीसदी रोका जाए।
सबसे ज्यादा मिस इन्फॉर्मेशन ने परेशान किया
मिस इन्फर्मेशन- इसने हमें चुनाव के दौरान बहुत परेशान किया। सोशल मीडिया हमें अपने प्रोग्राम्स बढ़ाने में मदद करता है। सोशल मीडिया पर क्रिटिसाइज करने की पूरी आजादी है, लेकिन आप फेक न्यूज फैला नहीं सकते हैं। हमने सबको निर्देश दिए हैं कि ऐसा ना हो।
शिकायत मिलते ही 100 मिनट में मौके पर पहुंचेगी टीम
सी-विजिल ऐप में किसी को शिकायत करनी है, कहीं पैसा या गिफ्ट बांटी जा रही है। बस फोटो खींचिए और हमें भेजिए। आप कहां खड़े हैं हम जान जाएंगे। 100 मिनट के भीतर अपनी टीम भेजकर शिकायत का निराकरण करेंगे।
अपने कैंडिडेट को जानें
वोटर अपने मोबाइल नंबर से जानकारी हासिल कर सकता है। Know your candidate से अपने प्रत्याशी के बारे में भी वोटर्स देख सकते हैं। जिसका क्रिमिनल रिकॉर्ड है, उसे 3 बार न्यूज पेपर, टीवी में भी देना पड़ेगा। पॉलिटिकल पार्टी को बताना होगा कि उन्हें दूसरा कैंडिडेट क्यों नहीं मिला।
85+ उम्र वालों और दिव्यांगों के लिए घर से वोट की सुविधा
85 साल से ज्यादा उम्र वाले जितने वोटर हैं और जो दिव्यांग वोटर्स हैं उनके वोट हम घर जाकर लेंगे। नॉमिनेशन से पहले उनके घर फॉर्म पहुंचाएंगे। इस बारे पूरे देश में यह व्यवस्था एकसाथ लागू होगी।
पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर्स
12 राज्यों में एक हजार से ऊपर जेंडर रेशयो है। महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 1.89 करोड़ नए वोटर्स में से 85 लाख महिलाएं हैं। जिस किसी की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 साल नहीं हुई थी, उसका भी नाम हमने एडवांस लिस्ट में लिया। 13.4 लाख एडवांस एप्लीकेशन हमारे पास आई है। 5 लाख से ज्यादा लोग 1 अप्रैल से पहले वोटर बन जाएंगे।
1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स
अभी जो इलेक्ट्रल साइकिल है, उसमें क्या तैयारी की है, वो बताना चाहते हैं। 96.8 करोड़ इलेक्टर्स हैं। 49.7 करोड़ मेल, 47 करोड़ फीमेल हैं। 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं। 18-29 साल के 19.74 करोड़ वोटर्स हैं। ये सभी अपना फ्यूचर खुद तय करेंगे। 88.4 लाख लोग दिव्यांग हैं और वो वोट डालेंगे। 82 लाख लोग 85 साल से ऊपर हैं। 2.18 लाख 100 साल से ज्यादा उम्र के हैं। 48 हजार ट्रांसजेंडर्स हैं।
97 करोड़ वोटर हैं
97 करोड़ वोटर है। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ पोलिंग अफसर, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख व्हीकल। 400 से ज्यादा असेंबली इलेक्शन हम कर चुके हैं। 16-16 प्रेसिडेंशियल और वाइस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन कर चुके हैं।

सौजन्य दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *