शनिवार को वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला खेल उपाधीक्षक धर्मराज की अध्यक्षता में इस वर्ष के राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता ताईक्वांडों (बालक, यू-17) 2024-25 को लेकर जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में समीक्षा बैठक सम्पन्न की गई। इस वर्ष राज्यस्तरीय खेल का आयोजन शेखपुरा जिला में 26 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा । जिसमें राज्य के 30 जिलें एवं 01 एकलव्य राज्य आवासीय केंद्र के खिलाड़ी, टीम प्रभारी तथा तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे।
इस अवसर पर सिविल सर्जन, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी शेखपुरा, विवेक प्रकाश प्रशिक्षक, एकलब्य, नितीन कुमार डायट शेखपुरा प्रतिनिधि, अमर कुमार शारीरिक शिक्षक, कुंदन कुमार शारीरिक शिक्षक के साथ साथ अन्य कर्मी उपस्थित थें।
Post Views: 256