शेखपुरा जिले में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता दर्शन सह जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव भाग लेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शेखपुरा विधायक ने कहा कि 21 अक्टूबर की शाम को तेजस्वी यादव शेखपुरा पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम के पश्चात 22 अक्टूबर को आयोजित कार्यकर्ता दर्शन सह जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जीत का मूलमंत्र देंगे तथा जनसंसाद कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर उनका निष्पादन करेंगे। इस कर्यक्रम में सभी कार्यकर्ता अनुशासित ढंग से भाग लेंगे। विधायक विजय सम्राट ने कहा कि तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर सभी तैयारी की जा रही है।
Post Views: 233
One Response
Over-optimization SEO ile Google sıralamalarında yükselmek harika bir duygu. Profesyonel destek almak şart! https://royalelektrik.com//esenyurt-elektrikci/