मुंगेर: बरियारपुर में बाइक सवार बदमाशों ने मछली विक्रेता को मारी गोली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुंगेर जिले के बरियापुर थाना क्षेत्र के महदेवा मध्य विद्यालय के पीछे मैदान में दो अपराधियों ने एक युवक को तीन गोली मार दी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी युवक को मरा हुआ समझकर फरार हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बरियारपुर उप स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक भागलपुर जिला के बिहपुर थाना के औलिया ढंढापुर गांव के पृथ्वी सहनी का पुत्र सुमन कुमार है। वह बरियारपुर प्रखंड में पड़िया के नेपाली मंडल का रिश्तेदार है, वह रिश्तेदार के यहां रहकर मछली का कारोबार करता है। गुरुवार की देर शाम बाजार से मछली बेचकर मैदान के रास्ते अपना घर पड़िया जा रहा था। इस बीच मैदान में एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने सुमन पर गोली चला दी। अपराधी ने सुमन को तीन गोली मारी, दो गोली मुँह में और एक गोली पेट मे लगा है, गोली लगते ही सुमन घायल अवस्था मे जमीन पर गिर गया, वही घायल सुमन को मृत समझकर अपराधी फरार हो गए। अपर थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस को भेजा गया था। घायल को बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही मुंगेर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल सुमन को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। बता दें कि, नेपाली मंडल दोहरे हत्याकांड के मामले में जेल में है। परिजनों ने बताया की गोबिंदा मंडल, रिंका मंडल और कुंदन मंडल से पिछले साल होली में विवाद और मारपीट हुई थी जिसमे बरियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी जिसमे ये सभी आरोपी केस उठाने की धमकी दे रहे थे मगर हमलोग केस नही उठा रहे थे, इसलिए सभी आरोपी गोविंद मंडल,रिंका मंडल, और कुंदन मंडल ने आज घटना को अंजाम दे दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *