हर साल एक जुलाई को ‘डॉक्टर्स डे’ मनाया जाता है। इस बार भी शेखपुरा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखपुरा में धूमधाम से डॉक्टर्स डे’ मनाया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों ने केक काटकर एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दी।कहते हैं कि डॉक्टर इस धरती पर भगवान का दूसरा रूप होते हैं। वो डॉक्टर ही हैं, जो इंसान को मौत के मुंह से निकालकर नया जीवनदान देने का हर संभव प्रयास करते हैं। इसी कड़ी में डॉक्टर्स के इसी योगदान के प्रति आभार जताने और उन्हें सम्मान देने के उद्देश्य से हमारे देश में हर साल 1 जुलाई के दिन को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। बता दें कि शेखपुरा में डॉ.अशोक कुमार सिंह ने डॉक्टरों के साथ केक काटा और एक दूसरे को केक खिलाकर डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं भी दी। कोरोना काल में अपनी जिंदगी दांव पर लगाने वाले डॉक्टरों को भी याद किया गया। बता दें कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस प्रसिद्ध डॉक्टर और बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद डॉक्टर्स के योगदान, उनके कार्यों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर डॉ.अशोक कुमार सिंह, डॉ.धीरेंद्र कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मवीर चौधरी, बीसीएम प्रभास पांडेय, एएनएम गायत्री कुमारी, काजल कुमारी, रेखा कुमारी सहित कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।