चंद्रयान-3 की सफलता को समर्पित है राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, JNV में कार्यक्रम का आयोजन 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्थानीय पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाई गई। इसकी पहली वर्षगांठ पर प्राचार्य बिनय कुमार, मुख्य अतिथि रामाधीन महाविद्यालय के वरीय सहायक प्राध्यापक ऋतुराज दुबे व विद्यालय के रसायन शास्त्र के पीजीटी रंजन कुमार ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जीव विज्ञान शिक्षक संजय कुमार, भौतिकी के रविन्द्र कुमार व विज्ञान की निधि शर्मा ममता कुमारी, सभ्यता, राम प्रकाश यादव, विजय शंकर सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, अमित कुमार, काउंसलर मृदुला कुमारी, सुशील कुमार, शाहिद हुसैन, शहजाद रुम्मन, टीजीटी संगीत ज्योति त्रियार सहित सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत से किया गया। इसके पूर्व  प्राचार्य बिनय कुमार के द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपना संक्षिप्त परिचय देते हुए चंद्रयान -3 की  विशेषताओं से सभी को अवगत कराया। चंद्रयान -3 पर  छात्र व छात्रा रविन्द्र कुमार एवं मुख्य अतिथि ने अपने अनुभव को साझा किए। पूरे कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक व रिसोर्स पर्सन रंजन कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर चंद्रयान-3 का 3 डी मोडल अंकित और आदित्य ने प्रस्तुत किया। अंत में शिक्षक संजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। मौके पर विद्यालय के वरीय अंग्रेजी शिक्षक सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार साह की भी उपस्थिति रही।  

 

ख़बरें और भी है—https://mahuaanewsbihar.com/sir-the-policemen-are-forcibly-building-a-police-station-on-my-land-the-victim-appealed-in-the-janata-darbar/

1 thought on “चंद्रयान-3 की सफलता को समर्पित है राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, JNV में कार्यक्रम का आयोजन ”

Leave a Comment