SHEIKHPURA: कल मनेगी राजद पार्टी 28 वां स्थापना दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राष्ट्रीय जनता दल आज 5 जुलाई दिन शुक्रवार को अपना 28 वां स्थापना दिवस मना रहा है। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना 5 जूलाई 1997 को दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में हुई थी। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला-मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। इसी बीच शेखपुरा जिले में भी राजद युवा जिलाध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए राजद युवा जिलाध्यक्ष विनय यादव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले में स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पटना में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा सर्वप्रथम झंडोत्तोलन किया जाएगा। साथ हीं युवा राजद और छात्र राजद के साथियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को सलामी दी जाएगी। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समारोह का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

1997 में हुई थी RJD की स्थापना:

बता दें कि लालू प्रसाद यादव ने अपने बलबूते पर 1997 में आरजेडी को खड़ा किया था। स्थापना के वक्त उनके साथ रघुवंश प्रसाद सिंह, कांति सिंह समेत 17 लोकसभा सांसद और 8 राज्यसभा सांसदों की मौजूदगी में बड़ी तादाद में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे थे। स्थापना के साथ ही लालू यादव को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था। लालू प्रसाद यादव उस समय से लेकर आज तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बने हैं। हालांकि अब पार्टी का पूरा दारोमदार उनके छोटे बेटे व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर है। तेजस्वी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *