शेखपुरा: 11 जनवरी को होगा राजद का जनता संवाद, मंत्री, विधायक होंगे शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजद के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 11 जनवरी को शेखपुरा के के.एन. वैकेंट हाल में कार्यकर्ता जनता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजद जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आवाह्न पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में 11 जनवरी को शेखपुरा जिले में पार्टी कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री अनीता देवी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, विधायक, प्रहलाद यादव, विधायक मो. नेहालुद्दीन, विधायक मुकेश रौशन, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विधायक विजय सम्राट, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, एमएलसी कार्तिक कुमार कार्यक्रम में भाग लेंगे। राजद जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित कार्यक्रम में जिले के के.एन. वैकेंट हाल में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता समय पर पहूंचनें का कष्ट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *