शेखपुरा: एसडीओ ने मध्याह्न भोजन चख जाना गुणवत्ता का स्वाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा मध्य विद्यालय कमासी का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बारी-बारी से सभी वर्गों में जाकर पठन-पाठन की व्यवस्था का आकलन  किया। बच्चों के साथ मुखातिब होते हुए उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया। अनुमंडल पदाधिकारी विद्यालय  पहुंच कर शिक्षक की भूमिका में दिखें।  उन्होंने बच्चों से प्रश्न भी पूछे तथा प्रश्न का सही जवाब देने पर अपना कलम देकर पुरस्कृत भी कियें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की एवं स्वयं भी अन्य पदाधिकारियों के साथ भोजन का स्वाद चखा। स्कूल की व्यवस्था देखकर प्रसन्नता व्यक्त किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *